Categories

Tags

Recent Posts

3/recent/post-list

Most Popular

Comments

Facebook

Archive

Ad Home

Random Posts

Recent Posts

Header Ads

Har Har Shambhu Lyrics Meaning In Hindi (हिंदी) - Abhilipsa Panda, Jeetu Sharma

Post a Comment

  

 Har Har Shambhu Lyrics Meaning In Hindi (हिंदी) by Abhilipsa Panda, Jeetu Sharma is a brand new Traditional song sung by Abhilipsa Panda, Jeetu Sharma, and Har Har Shambhu Shiv Mahadeva song lyrics are penned down by Jeetu Sharma & Traditional while the music video is released by Jeetu Sharma.

Har Har Shambhu Lyrics In English - Abhilipsa Panda, Jeetu Sharma


SONG DETAILS:

Song: Har Har Shambhu Shiv Mahadeva
Singer: Abhilipsa Panda, Jeetu Sharma
Lyrics: Jeetu Sharma & Traditional
Label: Jeetu Sharma

Har Har Shambhu Lyrics Meaning In Hindi (हिंदी) - Abhilipsa Panda, Jeetu Sharma 



हर-हर शंभु (शंभु), शंभु (शंभु), शिव महादेवा
शंभु (शंभु), शंभु (शंभु), शिव महादेवा
हर-हर शंभु (शंभु), शंभु (शंभु), शिव महादेवा
शंभु (शंभु), शंभु (शंभु), शिव महादेवा

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् [2]
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि [2]
हर-हर शंभु (शंभु)….
(जो कपूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं, साक्षात् करुणा के अवतार हैं और इस समस्त संसार के सार हैं और सर्प हार धारण करते हैं, वे भगवान शिव माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में सदैव निवास करें और उन्हें मेरा नमन है ।)

सानन्दमानन्दवने वसन्तमानन्दकन्दं हतपापवृन्दम्। [2]
वाराणसीनाथमनाथनाथं श्रीविश्वनाथं शरणं प्रपद्ये ॥ [2]
हर-हर शंभु (शंभु)..
(जो भगवान् शंकर आनन्दवन काशी क्षेत्र में आनन्दपूर्वक निवास करते हैं, जो परमानन्द के निधान एवं आदिकारण हैं, और जो पाप समूह का नाश करने वाले हैं, ऐसे अनाथों के नाथ काशीपति श्री विश्वनाथ की मैं शरण में जाता हूँ ।)

अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम् [2]
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम् [2]
हर-हर शंभु (शंभु)..
(जो भगवान् शंकर साधु जनों को मोक्ष प्रदान करने के लिए अवन्तिकापुरी उज्जैन में अवतार धारण किए हैं, अकाल मृत्यु से बचने के लिए उन देवों के भी देव महाकाल नाम से विख्यात महादेव जी को मैं नमस्कार करता हूं।)

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय [2]
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः [2]
हर-हर शंभु (शंभु)…
(जिनके कंठ मे साँपों का हार है, जिनके तीन नेत्र हैं, भस्म ही जिनका अंगराग है अर्थात अनुलेपन है,
दिशाये ही जिनके वस्त्र हैं, उन अविनाशी महेश्वर “न” कार स्वरूप भगवान शिव को नमस्कार है।)


Post a Comment

close